फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ध्रुव व कामाक्ष ने जड़ा अर्द्धशतक, जम्मू कश्मीर ने मुंबई के खिलाफ बनाए 209 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की टीम का कूच विहार ट्राॅफी के मैच में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कप्तान ध्रुव शर्मा और कामाक्ष शर्मा के अर्द्धशतक की मदद से जम्मू-कश्मीर ने मुंबई के खिलाफ 209 रन बनाए हैं। जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर 16 रन पर एक विकेट था। जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में मुंबई के कप्तान आर्यन सकपाल ने टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर को बैटिंग के लिए बुलाया। पहले बैटिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाए और 78.1 ओवर में 209 रन बना लिए।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लिए लीड कर रहे कामाक्ष शर्मा ने 59 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान ध्रुव शर्मा ने 139 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। अरमान (33) फैजान अहमद (29) ने 29 रन और अब्दुल बासित लोन (21) ने 21 रन बनाए। मुंबई के लिए हर्ष ने शानदार बॉलिंग की और 10 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में मुंबई ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में नौ ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें