राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान निशाना लगाते खिलाड़ी स्रोत विभाग
- फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया
जम्मू। अंतर जिला यूटी स्तरीय राइफल शूटिंग बॉयज और गर्ल्स चैंपियनशिप शनिवार को गांधीनगर हॉल में हुई। चैंपियनशिप के राइफल दस मीटर ओपन साइट स्पर्धा के अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में नंदिज्का, सिया और सादिया ने पहला स्थान हासिल किया।
गर्ल्स अंडर-14 के दस मीटर राइफल ओपन साइट स्पर्धा में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) दोमाना की नंदिज्का ने पहला स्थान हासिल किया। शहीन पब्लिक स्कूल डोडा की गुल फाकिया दूसरे, जीएचएसएस श्रीनगर के हैदरपोरा की नदिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-17 में एपीएस दोमाना जम्मू की सिया ने पहला, एपीएस दोमाना की ओरिया नामोत्रा ने दूसरा तो एपीएस दोमाना जम्मू की पृथा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-19 में सीवीपीएस डोडा की सदिया ने पहला स्थान पाया। लाॅरेंस पब्लिक स्कूल जम्मू की नुरेन फातिमा ने दूसरा और ग्रीन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की विशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू ने किया। ब्यूरो