फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-11 में आक्षिनी और अंडर-13 में उत्कर्ष ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पांच दिवसीय 38वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के वीरवार को दूसरे दिन एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में । अंडर-11 गर्ल्स एकल के मुकाबले में आक्षिनी मन्हास ने सरगुन कौर को 2-1 और लड़कों में अंडर-13 के एकल मुकाबले में उत्कर्ष सिंह भाऊ ने मयंक को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

अंडर-11 लड़कों के सात मुकाबले हुए। इनमें विवान चिब और अयान कोहली ने दो-दो मैच जीते। उत्कर्ष सिंह भाऊ, जसरगोर और आरव मल ने एक-एक मैच जीता। गर्ल्स अंडर-11 में तारा शान ने अन्या बत्रा को 2-0 से हराया। अंडर-13 लड़कों के एकल में आठ मुकाबले खेले गए। हर्ष शर्मा, ऋषित कुमार, उत्कर्ष सिंह भाऊ, विवान चिब, तनिष्क पिल्लई, आराध्य शर्मा, कृतिक गुप्ता, कनिष्क माल ने मैच जीते। गर्ल्स अंडर-13 एकल में पानवी गुप्ता, मिष्ठी शर्मा, सरगुन कौर, गारजी, बिधात्री, श्रन्या और इलन सिंह ने मुकाबले जीते। इस चैंपियनशिप में जिले भर से 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें