फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेफ बंगलुरू बादशाह, कोच्चि टस्कर्स, हैदराबाद इगल्स और चेन्नई ब्लास्टर्स सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेफ इंडियन प्रीमियर लीग : एमए स्टेडियम और जम्मू विवि ग्राउंड में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन


जम्मू। डेफ इंडियन प्रीमियर लीग में लीग स्टेज के मुकाबले वीरवार को संपन्न हुए। अब सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो गया है। ग्रुप ए की शीर्ष दो टीमें डेफ बंगलुरू बादशाह व डेफ कोच्चि टस्कर्स और ग्रुप बी की शीर्ष दो टीमें हैदराबाद इगल्स और चेन्नई ब्लास्टर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। सुबह 9 बजे से बंगलुरू बादशाह और चेन्नई बलास्टर्स के बीच पहला सेमीफाइनल एमए स्टेडियम में और दूसरा सेमीफाइनल हैदराबाद इगल्स और कोच्चि टस्कर्स के बीच जम्मू विश्वविद्यालय ग्राउंड में खेला जाएगा। वही, प्रतियोगिता का फाइनल दोपहर एक बजे से एमए स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को डेफ हैदराबाद इगल्स ने दिल्ली बुल्स को 16 रन से हराया। जम्मू विश्वविद्यालय ग्राउंड पर डेफ दिल्ली बुल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हैदराबाद इगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया। हैदराबाद इगल्स के लिए शकिर ने 35, मजिंदर सिंह और सुहैल अहमद ने 18-18 और संजू शर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए जेआर त्यागी ने तीन विकेट, कप्तान अमित गौर और यशवंत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमित को एक विकेट मिला। जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी और मुकाबला 16 रनों से हार गई। दिल्ली के लिए यशवंत ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि जेआर त्यागी ने 26 और सैमुअल ने 22 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सुदर्शन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 16 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, मंजिंदर सिंह और संजू शर्मा ने दो-दो विकेट, जबकि सुब्रह्मण्यम ने एक विकेट लिया। सुदर्शन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, एमए स्टेडियम में हुए मुकाबले में कोच्चि टस्कर्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से पराजित किया। कोच्ची टस्कर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम अमन चौकसी की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी और निर्धारित दस ओवर में 8 विकेट पर 58 रन ही बना सकी। अमन चौकसी ने दो ओवर में मात्र पांच रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जवाब में कोच्चि टस्कर्स ने 9.1 ओवर में ही 61 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमन चौकसी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, पंजाब लायन्स और बंगलुरू बादशाह के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इससे दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटे। जम्मू विवि ग्राउंड में एक अन्य मुकाबले में चेन्नई ब्लास्टर्स ने कोलकाता वॉरियर्स को डीएलएस मेथड से 9 विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें