फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, खो-खो बॉक्सिंग का आगाज

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खेलते ​खिलाड़ी स्रोत जेयू
विज्ञापन
बैडमिंटन में एस्कॉम ने जीडीसी रियासी को 2-1 से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, खो-खो, बॉक्सिंग, कुश्ती टूर्नामेंट का आगाज हुआ। कुश्ती में फाइनल मुकाबले खेले गए। मंगलवार को पुरुष व महिला वर्ग में मुकाबले खेले गए। इन टूर्नामेंट में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के डिग्री कॉलेज भाग ले रहे हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय जम्मू ने यह आयोजन किया है। बैडमिंटन टूर्नामेंट के तहत मुकाबले जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में खेले गए। बॉयज वर्ग में पांच मुकाबले खेल गए। पहला मुकाबला एस्कॉम जम्मू ने रियासी के बीच हुआ। इसमें एस्कॉम ने 2-1 से जीत हासिल की। जीडीसी सुंदरबनी ने जीएमसी डोडा को 2-1 से मात दी। जीडीसी उधमपुर ने एमआईईटी को 2-0 से हराया। जम्मू आयुर्वेद एवं अनुसंधान संस्थान ने जीडीसी सांबा को 2-1 से हराया। एमआईईआर जम्मू ने जीडीसी ज्यौड़ियां को 2-0 से मात दी। महिला वर्ग में जीसीईटी जम्मू ने केसी लॉ स्कूल कॉलेज को 2-0 से हराया। जीएमसी डोडा ने जीडीसी रियासी को 2-0 से हराया। डोगरा डिग्री कॉलेज ने ज्यौड़ियां को 2-0 से हराया।

खो-खो में जीडीसी अखनूर ने दो मुकाबले जीते
अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। महिला वर्ग में रामनगर ने रियासी को 11 प्वाइंट से हराया। डोडा ने डोगरा डिग्री कॉलेज को सात प्वाइंट से मात दी। अखनूर ने पुंछ को 12 अंकों और अखनूर ने ही हीरानगर को आठ अंकों से हराया।। भलवाल ने बिश्नाह की टीम को 10 प्वाइंट से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाॅक्सिंग : पीजी विभाग के अंकित ने
जीडीसी विजयपुर के चंदन को हराया

अंतर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप 16 अक्तूबर तक चलेगी। पहले दिन 48-51 किलोभार वर्ग में पीजी विभाग के अंकित सैनी ने जीडीसी विजयपुर के चंदन कोहली को हराया। 57-60 किलोभार वर्ग में रितेश पंसोत्रा ने आरएस पुरा के विक्रांत को मात दी। पुंछ के मोहम्मद जहीर ने पुंछ के शोएब अहमद को हराया। कुंजवानी के जगराता ने कठुआ के तलिक हुसैन को चित किया। जिंद्रा के कुलजीत सिंह ने यूआईटी कठुआ के केश्व को हराया। 62-63 किलोभार में पीजी विभाग के एसवी सिंह ने कुंजवानी को गगन गलगोत्रा को मात दी। 63-67 किलोभार वर्ग में काश्तीगढ़ के संदीप ने यूआईईटी कठुआ के सुशांत सिंह को हराया। उधमपुर के विबराज अली ने आरएस पुरा के संजू कटल को हराया। 67-71 किलोभार वर्ग में जिंद्रा के देव रुद्रा जमवाल ने यूआईईटी कठुआ के राघव शर्मा को हराया। उधमपुर के रोहित कुमार ने सांबा के यशवर्धन सिंह को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें