फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में भवानीका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से भड्डू गांव में जारी सांसद खेल स्पर्धा में मंगलवार को एथलीट्स के मुकाबले हुए। अंडर 17 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में बिलावर ब्लॉक की भवानीका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर लंबी दौड़ में बिलावर ब्लॉक की माररीम पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में बिलावर ब्लॉक की रुखसाना ने पहला स्थान हासिल किया। शॉट पुट में बिलावर ब्लॉक की हजारे बानो और लंबी कूद में बिलावर ब्लॉक की भवानीका ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 17 दौड़ के लड़कों के वर्ग में बिलावर ब्लॉक के विरेंद्र ठाकुर ने पहला, 200 मीटर दौड़ में लोहाई मल्हार ब्लॉक के नीतीश पहले स्थान पर रहे।
400 मीटर लंबी दौड़ने में महानपुर ब्लॉक के रोहित सिंह पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में बग्गन ब्लॉक के मनजीत में पहला स्थान हासिल किया। वहीं शॉट पुट में ब्लॉक बिलावर के अजय सिंह पहले स्थान पर रहे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा में 6 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें