फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में आज से शुरू होगी प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग 2020-21 के अंतर्गत वीरवार से सांबा जिले में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवानी और अरुणदीप ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी
जम्मू। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रदेश के पर्वतारोही शिवानी चाढ़क और अरुणदीप सिंह बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में दोनों खिलाड़ी एक महीने तक प्रशिक्षण लेंगे, और फिर एडवांस ट्रेनिंग के लिए भुवनेश्वर रवाना होंगे। अरुणदीप सिंह आईएफएससी क्लाइंबिंग यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो 21 से 30 अगस्त के बीच रुस में होगी। वहीं, शिवानी चाढ़क आईएफएससी क्लाइंबिंग वर्ल्ड चैंपिनयशिप के 18वें संस्कारण की तैयारी कर रही हैं, जो 15 से 22 सितंबर के बीच होगी। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरावर सिंह जंवाल और तवी ट्रैक जेएंडके अध्यक्ष राम खजूरिया ने दोनों खिलाड़ियों को हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें