जम्मू। पं. प्रेमनाथ डोगरा मेमोरियल एफसी (पीपीडीएम) ने मिनी फुटबॉल चैंपियनशिप कप 2022 अपने नाम किया है। नगरोटा खेल गांव में वीरवार को चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में पीपीडीएम एफसी और उधमुपर सिटी एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में पीपीडीएम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
टीम के लिए एकमात्र गोल इलयास ने मैच के पांचवे मिनट में किया। मुकाबले में पहले हाफ में पहला गोल इलयास ने पांचवें मिनट में किया, जिसके कोई गोल नहीं हुआ। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मैच के अंत तक पीपीडीएम की बढ़त बनी रही और उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया। मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। चैंपियनशिप में देवाशीष शर्मा ने सबसे ज्यादा नौ गोल किए। इस दौरान चैंपियनशिप में नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा मुख्य अतिथि मौजूद थीं। वरिष्ट फुटबॉल खिलाड़ी राकेश खन्ना, अध्यक्ष मीनि फुटबॉल एसोसिएशन देवाशीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।