फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: वीनू मांकड ट्राफी में बिना जीत के जम्मू-कश्मीर टीम का सफर खत्म, पांच में से चार मुकाबलों में मिली हार

Wed, 06 Oct 2021 02:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर टीम ने पांच मुकाबले खेले जिसमें उसे विदर्भ से सात विकेट से हार, पुड्डुचेरी से छह विकेट, कर्नाटक से 5 विकेट और सौराष्ट्र से 22 रन से हार से मिली, जबकि झारखंड के साथ हुआ मुकाबला बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
वीनू मांकड ट्रॉफी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीनू मांकड ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की अंडर-19 पुरुष टीम का सफर बिना जीत के ही खत्म हो गया है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से चार में टीम को हार मिली, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। टीम ने अपना सफर एलीट ग्रुप ई में 2 अंक के साथ अंतिम स्थान पर पूरा किया। यह जम्मू-कश्मीर टीम का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर टीम वीनू मांकड ट्राफी के एलिट ग्रुप- ई में थी। टीम ने अपने पांच मुकाबलों में सिर्फ दो मुकाबले में 150 से अधिक रन बनाए। जम्मू-कश्मीर टीम ने पांच मुकाबले खेले जिसमें उसे विदर्भ से सात विकेट से हार, पुड्डुचेरी से छह विकेट, कर्नाटक से 5 विकेट और सौराष्ट्र से 22 रन से हार से मिली, जबकि झारखंड के साथ हुआ मुकाबला बेनतीजा रहा।

प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में पूरी तरह विफल रही। टीम के बल्लेबाजों का पूरी प्रतियोगिता में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सौराष्ट्र और झारखंड के खिलाफ ही टीम 150 से अधिक रन बना पाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
विज्ञापन


इस निराशाजनक प्रदर्शन का कारण खराब टीम चयन के साथ खिलाड़ियों को टर्फ विकेट पर खेलने का कम अनुभाव होना भी है। टीम चयन के दौरान ही युवा खिलाड़ियों को टर्फ विकेट पर खेलने का मौका मिलता है। टर्फ विकेट की कमी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण बन रही है। जेकेसीए खिलाड़ियों को टर्फ विकेट उपलब्ध करवाने में विफल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें