फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू स्पोर्ट्स हास्टल प्रोजेक्ट को नहीं मिली मंजूरी

Sat, 25 Oct 2014 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी को अभी तक स्पोर्ट्स हास्टल का इंतजार है। दो साल पहले कैंपस में पांच मंजिला स्पोर्ट्स हास्टल के  निर्माण के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जो लगभग बारह करोड़ 41 लाख रुपये से पूरा होना था।
विज्ञापन


प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भी भिजवाया गया था, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इस संबंध में राज्य सरकार से भी यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बातचीत की गई।

जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ियों का कहना है कि कैंपस में अबतक स्पोर्ट्स हास्टल का न होना निराशाजनक है। लिहाजा इस ओर यूनिवर्सिटी प्रशासन को जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड हेड फीजिकल एजूकेशन प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि वह स्वयं स्पोर्ट्स हास्टल प्रोजेक्ट के लिए नवंबर में दिल्ली जा रहे हैं। प्रोजेक्ट की मंजूरी व फंडिंग के बाद स्पोर्ट्स हास्टल बन सकेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें