फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेल मुकाबलों में 415 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
अरनास में हुई खेल प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। लड़कों के मिडिल स्कूल अरनास में वीरवार को अंतर स्कूल जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें जोन के विभिन्न स्कूलों के 415 छात्रों ने हिस्सा लिया।
अंडर 14 वॉलीबॉल के फाइनल में हाई स्कूल सुरसुंडवा ने हाई स्कूल खनिकोट को हराया। अंडर 17 में हायर सेकेंडरी स्कूल धनौड़ ने हाई स्कूल खनिकोट को हराया। अंडर 14 खो खो में मिडिल स्कूल अरनास ने मिडिल स्कूल सुरुकोट को जबकि अंडर 17 में हाई स्कूल अरनास ने हाई स्कूल गाढ़ी पर जीत दर्ज की। कबड्डी में अंडर 14 में मिडिल स्कूल दरमाड़ी ने हाई स्कूल खनिकोट व अंडर 17 में हाई स्कूल गाढ़ी ने हाई स्कूल तरमत्था को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 रस्साकशी में मिडिल स्कूल दरमाड़ी ने अरनास व अंडर 17 में हायर सेकेंडरी स्कूल धनौड़ ने हाई स्कूल गाढ़ी को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल परविंदर कुमार मुख्य अतिथि व जोनल एजुकेशन प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रहलाद सिंह विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें