फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्राकृतिक जलस्रोत को बचाने हेतु चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
डीसी रियासी प्राकृतिक जलस्तोत्र का निरीक्षण करते हुए। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। प्राकृतिक जलस्रोतों के रखरखाव के साथ ही पानी को साफ रखने का जल शक्ति अभियान ''बारिश को पकड़ो 2025'' को वीरवार शुरू किया गया। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने जल संचय, जन भागेदारी, जन जागरूकता और थीम के तहत सात दिवसीय अभियान का शुभांरभ किया।
माड़ी पंचायत के कैंबल डंगा में स्थित प्राचीन तालाब से अभियान की शुरुआत हुई। डीसी ने विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि वह ऐसे प्राकृतिक जलस्रोत का पूरा रखरखाव रखें व उनकी स्थिति को ठीक किया जाए। ब्लॉक स्तर पर प्रोग्राम कर प्राकृतिक जलस्रोतों पर ध्यान दिया जाए। इनकी सफाई व्यवस्था बनाए रखना हर एक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हर एक नागरिक को पानी के प्राकृतिक स्तोत्र बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह संबयाल,चीफ प्लानिंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें