फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेसलिंग,भारतोलन व बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
रियासी के इनडोर स्टेडियम में हुए खेल मुकाबलों में खिलाड़ी व अधिकारी।
विज्ञापन
- माड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में करवाए गए लड़कों व लड़कियों के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। माड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को लड़के व लड़कियों के अंतर स्कूल बैडमिंटन और रेसलिंग के मुकाबले करवाए गए। लड़कों के अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल मुकाबले में हेरिटेज पब्लिक स्कूल के नकुल बाली ने हाई स्कूल कैंबल डंगा के सुमित भगत को 20-17 से हराया।
बैडमिंटन डबल्स में हाई स्कूल कैंबल डंगा के विशाल सिंह व गौरव सिंह ने जीत दर्ज की। लड़कियों के अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी की मोहिन मीर व डबल्स में गर्ल्स हाई स्कूल कटड़ा की साक्षी और तानिया ने जीत हासिल की। लड़कों के बैडमिंटन अंडर-17 में दिल्ली पब्लिक स्कूल के रक्षित कपूर ने व डबल्स में इसी स्कूल के रक्षित कपूर और आरव वजीर ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन अंडर-17 लड़कियों के सिंगल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्णिका विजय रही। डबल्स में इसी स्कूल की वर्णिका व अनन्या त्यागी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

भारतोलन में अंडर- 14 लड़कों 35 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल अपर सिला के अंशु कुमार, 38 किलो भार में हाई स्कूल पनासा के मोहम्मद जावेद, 41 किलो में हाई स्कूल नोमाई के प्रवेश कुमार, 44 किलो भार में हाई स्कूल अगार बल्लियां के सचिन कुमार, 48 किलो में भारतीय विद्या मंदिर के प्रताप सिंह, 52 किलो में हाई स्कूल कैंबल डंगा के प्रदीप सिंह, 56 किलो में गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल के जाहिद खान व 63 किलो भार वर्ग में गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के मोहम्मद आकिब ने जीत हासिल की।
लड़कों के अंडर-17 रेसलिंग के 45 किलो भार वर्ग में हाई स्कूल कैंबल डंगा के तनवीर अहमद, 48 किलो में हाई स्कूल ग्रा के जमील अहमद, 51 किलो में हाई स्कूल नोमाईं के करनदीप सिंह, 55 किलो में हाई स्कूल पनासा के गौरव सिंह, 65 किलो में हाई स्कूल पनासा के मोहम्मद अमास, 71 किलो में मांटेसरी स्कूल के विक्रांत राजपूत व 80 किलो भार वर्ग में हाई स्कूल पनासा के मोहम्मद अशफाक विजयी रहे।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-17 में हाई स्कूल पनासा की छात्रा रुकसाना बीबी ने 48 किलो तथा हाई स्कूल कैंबल डंगा की छात्रा ज्योति देवी ने 55 किलो भार वर्ग में जीत हासिल की। मैचों के दौरान जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आशा देवी व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें