जनरल भाज सिंह क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विजयपुर। बढ़ोरी स्थित खेल मैदान में फाइनल मैच के साथ जनरल भाज सिंह क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर विटा क्रिकेट क्लब और सुंजवां क्रिकेट क्लब में मुकाबला हुआ। विटा क्रिकेट क्लब ने 54 रन बनाए उसके बाद सुंजवां टीम ने 56 रन बनाकर सुंजवां क्रिकेट क्लब ने जीत प्राप्त की।
इस मौके पर विटा क्रिकेट क्लब और सुंजवां क्रिकेट क्लब में मुकाबला हुआ। इसमें सुंजवां क्रिकेट क्लब ने जीत प्राप्त की।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन से प्रतिभा बाहर आती है। संवाद