सांबा समैलपुर में क्रिकेट का फाईनल मुकाबला जीतने वाले खिलाडीयों के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के समैलपुर में बाबा संतोक नाथ स्टेडियम में सीआरपीएफ की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शहीद सिपाही जगदीश सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में चल रही क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। शुक्रवार को बाबा संतोक नाथ क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। जबकि दूसरे स्थान पर बरजानियां क्रिकेट टीम रही।
प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएस रणपिसे महानिरीक्षक, धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट, दीपक मेहरा, देवेंद्र सिंह, हरजी लाल बैरवा, संजय मोहंती, डॉ. राहुल मालपोत्रा, राजपाल, सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं 38 बटालियन के जवान उपस्थित थे।