युद्धवीर पहलवान बने सैदगड़ दंगल के विजेता।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव सैदगड़ स्थित दरगाह पीर बाबा लखदाता सुखी सरवर की याद में गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, कुलदीप राज मुख्य अतिथि रहे।
दंगल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के पहलवानों ने दमखम दिखाए। दंगल में 100 के करीब छोटी बड़ी कुश्तियों हुईं, जिनके विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में जनता का आकर्षण मुख्य मुकाबला रहा। मुख्य मुकाबला मुनीर पहलवान पजंगराई जम्मू व युद्धवीर पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। मुख्य मुकाबले का कोई नतीजा न निकलने के बाद दंगल कमेटी द्वारा अंकों के आधार पर युद्धवीर पहलवान ने मुनीर पहलवान को पटकनी दी। संवाद