फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगडा गांव में पंजपीर देवस्थान पर दंगल का आयोजन मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी हेड क्वार्टर शामिल हुए

विज्ञापन
विशनह क्षेत्र के गांव मैं चगडा पीर बाबा की दरगाह पर पहलवानों के बीच मुकाबला शुरू करवाते मुख्य अत? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चगडा स्थित पंच पीर बाबा की दरगाह पर सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से पहलवान शामिल हुए। दंगल में गरीब 50 कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी माली पर निसार पहलवान डोडा और विक्की पहलवान चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों पहलवान तय समय तक कुश्ती करते रहे और मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी माली पर काका आरएस पुरा ने मक्खन पहलवान चंडीगढ़ को हराकर दूसरी माली पर कब्जा जमाया। दंगल कमेटी के संचालक सरपंच विजय सिंह सैनी ने कहा कि पीर बाबा की दरगाह पर हर वर्ष दंगल का आयोजन कराया जाता है। हालांकि हम कोरोना काल में दंगल नहीं करा पाए थे। अब तीन वर्षों बाद हो पाया है, दंगल में सरपंच राजेश शर्मा भी शामिल हुए और हजारों लोगों ने पहले तीर्थ स्थान पर माथा टेका, फिर दंगल का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें