यूथ सर्विसज एड़ स्पोर्टस द्वारा पंचायत स्तर का वाइएसएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दोरान दोनो टीमो
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ ब्लॉक में युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से पंचायत स्तर का वाइएसएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को ब्लॉक सुचेतगढ़ की सीमावर्ती पंचायत सत्तोवाली में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच बीना देवी ने किया।
पहले दिन सतोवाली और कलौएं के बीच मैच खेला गया। इसमें सत्तोवाली की टीम ने शानदार खेल का दिखाते हुए मैच जीत लिया। दूसरा मैच कोटली गलाबाना और रंगपुर सिद्धड़ा की टीम के बीच खेला गया। इसमें कोटली गलाबाना की टीम विजय रही। सरपंच ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग का आभार जताया। इस अवसर पर आरएस पुरा जोन के कार्यकारी जोनल फिजिकल ऑफिसर गोविंद सिंह सहित अन्य फिजिकल टीचर्स और रहबर-ए-खेल टीचर्स भी मौजूद थे।