फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर पंचायत खो खो वालीवाल कवड्डी टूर्नामेंट संमपन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर इंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को खो-खो, वॉलीबाल खेल हुए। कार्यकारी जोनल फिजकल एजूकेशन अधिकारी गोविद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन सत्तोवाली पंचायत की सरपंच वीणा देवी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

खो-खो लड़कों के वर्ग में पंचायत सत्तोवाली की टीम ने कल्याणा को 2 अंकों से हरा खिताब जीता। वॉलीबाल वर्ग के फाइनल में सत्तोवाली क्लब की टीम ने 3-0 से हराया। इंटर पंचायत प्रतियोगिता के दोनों खिताब सत्तोवाली पंचायत के नाम रहे। सरपंच वीणा देवी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह के खेलों का आयोजन हर वर्ष कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्ग के लोगों की प्रतिभा उजागर होने पर वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकें।
प्रतियोगिता में शामिल स्कूलों के फिजीकल शिक्षक भी मौजूद थे। शिक्षक पवन सलारिया ने कहा कि आरएस पुरा व सुुचेतगढ़ ब्लॉक की 18 टीमें वाइएसएस कप में शामिल हुईं और पंचायत सत्तोवाली की टीम ओवर आल विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें