सांबा सीआरपीएफ की ओर से करबाई जा रही टेनिस वाल प्रतियोगिता का उदघाटन करते अघिकारी
- फोटो : SAMBA
सांबा। सीआरपीएफ की ओर से टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महानिरीक्षक सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ जम्मू रेंज और कमांडिंग अधिकारी-38वीं वाहिणी के मार्ग दर्शन से इंटर बटालियन चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
इसमें चार बटालियन की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। दिन की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन 38 वीं वाहिणी के द्वितीय-इन-कमांड अधिकारी दीपक मेहरा ने किया। उन्होंने खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को अवगत कराया कि उन्हें अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और अपने कौशल को दिखाना चाहिए। खेल व्यक्ति को एक बेहतर और सही दिशा देता है। खेल हमें अपने दिमाग और शरीर को सक्रिय रखने और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उप कमांडेंट और अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद थे।