सांबा पुलिस की और से करवाई गई प्रतियोगिता में खिलाड़ी
सांबा। जिला पुलिस की ओर से झंडा दिवस को लेकर कार्यक्रमों के तहत शनिवार को रानी सुचेत सिंह मिनी स्टेडियम में खेल उत्सव के तहत जिला प्रीमियर लीग का अंतिम मैच खेला गया। फाइनल मैच दौडा क्रिकेट क्लब (डीसीसी) नड ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में सांबा की 09 टीमों ने भाग लिया। जिला युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षित कर्मचारियों की देखरेख में मैच अत्यधिक पेशेवर तरीके से खेले गए। फाइनल मैच दौडा क्रिकेट क्लब नड और शिवा मेडिकोज क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। दौडा क्रिकेट क्लब ने 26 रन से मैच जीतकर जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ी विशव चिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि आईजीपी मुकेश सिंह ने झंडा दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित खेल महोत्सव के आयोजन के लिए एसएसपी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों की प्रेममयी स्मृति में आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान कर दिया था।
एसएसपी ने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सांबा पुलिस का प्रयास था कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बढ़ाया जाए और हमारे युवाओं को ड्रग्स और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर एक बेहत र समाज का निर्माण किया जाए। बाद में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ट्रॉफी, पदक, क्रिकेट किट, विजेता और उपविजेता टीमों को वर्दी किट भेंट की गई। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, रनर अप, मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच भी प्रदान किए गए। इसे अलावा मैचों के दौरान उनके समर्थन के लिए अंपायरों और अन्य फील्ड स्टाफ को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
प्रतियोगिता स्थल पर एजाज अहमद जरगर एएसपी, सभी क्षेत्रीय अधिकारी, नागरिक प्रशासन के अधिकारी, प्रमुख नागरिक, युवा, छात्र, शहीदों के परिवार के सदस्य आदि उपस्थित रहे।