फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। जिला स्तर पर आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 29 पदक जीतकर क्षेत्र एवं माता-पिता का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने मंगलवार को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 29 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने ओवरऑल रनर अप ट्रॉफी हासिल करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षक रोहित शर्मा तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर स्थान हासिल करेंगे। उन्होेंने बताया कि जिला स्तर पर हुई चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरएस पुरा के 22 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं, जबकि अन्य सात खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर सरपंच मनोहर लाल, मंडल प्रधान गार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें