फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब की कबड्डी किट को लांच किया

विज्ञापन
बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार व मीरां साहिब थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा किट देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। शहीद डीबीपी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रविवार को गांव कोटली शाहदौला स्थित बैंकट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन कर क्लब की कबड्डी किट लांच की गई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरदार नरेंद्र सिंह ने स्पोर्ट्स क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से उठाए जा रहे कदमों के लिए सराहना की और कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको योगदान देने की जरूरत है। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेल में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिल रहा है। हमारी बेटियों ने मेडल हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। जिस तरह से स्पोर्ट्स क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से कार्य किया जा रहा है उससे लगता है कि कभी न कभी हमारे क्षेत्र से भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरएस पुरा के बाना सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन चोपड़ा, उप प्रधान सुदेश कुमार गोगी, भाजपा नेता शिव कुमार वाली, सरदार जवाहर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग तथा शहीदों के परिजन भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें