फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनीं बेक बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न। युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पटीयाड़ी के नीलम पैलेस में थर्ड स्टार जिम की तरफ से जिला जम्मू पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने बैक बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रत्येक आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को निर्णायकों ने पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं के भविष्य में दूसरे राज्यों में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में प्रवेश दिया जाएगा। जहां वह अपनी प्रतिभा के बल पर विजेता बनकर इसी वर्ष गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजेता बनने के लिए अपने दमखम को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राहुल साहनी, सुरेश पाल, दीपक ज्योति, अजीत पाल सिंह, शैलेंद्र चाढ़क, संजीव मन्हास आदि ने जज के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें