पुलिमीरां साहिब। विशिष्ट इनपुट पर सतर्कता संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई में मीरां साहिब पुलिस ने पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनसे धारदार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस को मिले एक इनपुट पर पांच अपराधी सुरेश कुमार मोनू निवासी मलिकपुर निवासी कोठे आरएस पुरा, रण विजय सिंह रमी निवासी दबड़ बिश्नाह, मंजीत सिंह मनु निवासी नोग्राह राजवीर सिंह निवासी कठार कोठे मीरां साहिब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से पकड़ा गया। मीरां साहब थाने में एफआईआर दर्ज की गई, और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि उनका इरादा किसी पुरानी दुश्मनी के कारण उक्त व्यक्ति पर हमला करने का था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।