फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट में उत्साह से शामिल हुए खिलाड़ी

विज्ञापन
स्पोर्ट्स मीट के दोरान शामील खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो में बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा व अ? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। नेहरू युवा केंद्र जम्मू की तरफ से मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप सलैहड के सहयोग से रविवार को पंचायत रठाना में ब्लॉक स्तर पर इंटर यूथ स्पोर्ट्स क्लब मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान खो- खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी सहित कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान चंद्रभूषण की अध्यक्षता में आयोजित इस स्पोर्ट्स मीट के दौरान ब्लॉक आरएस पुरा, ब्लाक बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कांग्रेस नेता अजब सिंह मोटन विशेष तौर पर मौजूद थे। जिन्होंने खिलाड़ियों से भेंट की आर खेल प्रतियोगिताएं आरंभ कराई । मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी भेंट की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केंद्र जम्मू का बेहतर प्रयास है और इससे जुड़ी संस्था के प्रयास की भी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। संस्था के प्रधान चंद्र भूषण ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से नेहरू युवा केंद्र के सहयोग के साथ समय-समय पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर देहाती सेवा संस्था के प्रधान गरा राम मोटन, पंच रतन लाल, नायब सरपंच हरभजन सिंह, पंच राही कुमार, रविदास, पूर्व सरपंच तिलक राज, कुलभूषण, गार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें