फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 26 रन से जीता

विज्ञापन
अखनूर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य आयोजित क्रिकेट मैच के खिलाड़ियों क?
विज्ञापन
अखनूर। लौह पुरुष के रूप में जाना जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजित शर्मा की अध्यक्षता में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक राजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने सिंह क्लब क्रिकेट क्लब को हराया। पहले फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 177 रन बनाए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी सिंह क्रिकेट क्लब 150 रन बना सकी। तहसील किक्रट क्लब के प्रधान शाम सिंह सिंह लंगेह ने भी इस मैच के आयोजन के लिए भाजयुमो जिला अखनूर के प्रयास की प्रशंसा की। उपस्थित अतिथियों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिन्होंने 562 रियासतों को भारत के संघ की तह में लाने का कठिन कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश भगत, अभिषेक सलाथिया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, शोभा राम, दलबीर सिंह पवार, रणजीत सिंह, जिमी मनी, शाम सिंह, करण सिंह, संजय सराफ, शाम शर्मा, विजय खजूरिया, शक्ति कुमार, सुरेश गुप्ता, रामेश्वर पंडित, संजीव हंस, मुकेश पंडित आशीष चंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें