फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में जम्मू और सांबा बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलाबर में मंगलवार को अंडर-14 वर्ग के अंतर जिला डिवीजन स्तरी क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को हुई। नाज मैदान में इसका शुभारंभ एडीसी जोगेंद्र सिंह राय ने किया। प्रतियोगिता में कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रियासी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन उधमपुर और जम्मू की टीमों के बीच पहला मैच खेला गया।
विज्ञापन

जम्मू की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। उधमपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट 57 रन बनाए। जम्मू की टीम ने तीन विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सांबा और रियासी की टीमों के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रियासी की टीम ने 15 ओवरों में 94 रनों का लक्ष्य सांबा की टीम के सामने रखा रियासी की तरफ से आर्यन सियाल ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांबा की टीम ने नियमित अंतराल पर खोते हुए अंतिम ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य का हासिल करते हुए 1 विकेट से मैच जीत लिया।
सांबा की ओर से सुजल ने 19 गेंदों में सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जेडपीईओ बिलावर प्रभात सिंह, भूषण कुमार, सुशील कुमार, राजीव शर्मा और अन्य कई और उन्हें भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें