फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट क्लब ने 48 रन से जीत दर्ज की

विज्ञापन
अखनूर कस्बे के हायर सेकंडरी स्कूल मे तीन मैचों की सीरीज
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के हायर सेेकेंडरी स्कूल में तीन मैचों की सीरीज में दूसरे मैच में सिंह क्रिकेट क्लब अंडर-19 ने रॉयल क्रिकेट क्लब अंडर-19 को 48 रन से हरा कर 2-0 की बढ़त बना ली। अभिनंदन शर्मा को मैन आफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसमें अभिनंदन शर्मा के सर्वाधिक 62 रन शामिल रहे। इसमें तीन छक्के भी शामिल हैं। नीरज ने 23 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब की तरफ से मोहित ने तीन विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतारी रॉयल क्रिकेट क्लब के पहली जोड़ीदार ने 40 रन का योगदान दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना सका। इसमें ओमल 56 और अभी ने 13 रन बनाए। छह विकेट खो कर 126 रन ही बना सकी। सिंह क्रिकेट क्लब ने मैच 48 रन से जीत लिया। सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से राघव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मैच में निर्णायक की भूमिका सुशील गुप्ता और अभिलेष ने निभाई।
विज्ञापन

मैच आयोजन तहसील क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष शाम सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें