फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर ने आरएस पुरा को हराकर वॉलीबाल का फाइनल मैच जीता

विज्ञापन
परगवाल के गाँव देवरा में विजेता टीम को ट्रॉफी देते नरेंद्र सिंह भाऊ
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव देवरा में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को हीरानगर और आरएस पुरा की टीमों के बीच खेला गया। हीरानगर की टीम ने आरएस पुरा की टीम को तीन-दो के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित थे। विजेता टीम को 31 हजार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजकों की भी तारीफ करते हुए कहा कि सरहद के करीब इतने बड़ी टूर्नामेंट का आयोजन कर बढ़िया काम किया है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार, सरपंच जसपाल सिंह, विवेक सिंह, जसपाल मन्हास, सुरजीत सिंह, उत्तम सिंह, गार सिंह, सुभम पंडित, मोहिंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें