फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के बिनिया ने जीती पहले नंबर की कुश्ती

विज्ञापन
खौड़ में विशाल दगंल का आयोजन किया गया, जम्मू के बिनिया पहलवान की जीती पहले नंबर की कुश्ती
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में बैसाखी के उपलक्ष्य में दंगल कमेटी की तरफ से शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें युवा राजपूत सभा के उपाध्यक्ष व आरएचएसएस के प्रदेश प्रधान दिलावर सिंह मनहास उर्फ मख्खन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल के दौरान दंगल कमेटी की तरफ से आए मेहमानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

दंगल के दौरान सैकड़ों पहलवानों ने दमखम दिखाया और पहले नंबर की कुश्ती बिनिया पहलवान जम्मू तथा रोशन किलगढ़ पहलवान के बीच कराई गई, जिस पर एक लाख 11 हजार रुपये का इनाम रखा गया। दूसरे नंबर की कुश्ती जम्मू के निसार तथा पंजाब के लवप्रीत पहलवान के बीच हुई, जिस पर 81 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, जिसको पंजाब के लवप्रीत पहलवान ने जीत लिया।
तीसरे नंबर की कुश्ती ललु तथा पंजाब के मन्ना पहलवान के बीच हुई, जिसको ललु पहलवान ने जीत लिया, और 51 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया। दंगल का आयोजन दंगल कमेटी खौड़ की तरफ से किया गया। इस मौके पर आल इंडिया मनहास बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह मनहास, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, बीडीसी चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ, एसएसपी मोहन लाल भगत, सेवानिवृत्त सूबेदार पहलवान बलवीर सिंह भाऊ, मोनू वर्मा, देवेंद्र सिंह चिब, सुखबीर सिंह, अशोक सिंह चिब, सुखदेव सिंह भाऊ, जगदेव सिंह सहित क्षेत्र के अन्य कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
पहले नंबर की कुश्ती को शुरू करवाते मुख्य अतिथि तथा अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें