फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पानी से दूषित हो रही चंद्रभागा

विज्ञापन
अखनूर में चंद्रभागा दरिया से जुड़ा नाला।
विज्ञापन
अखनूर। हिंदू ग्रंथों में गंगा नदी के बाद चंद्रभागा दरिया दूसरी सबसे पवित्र नदी मानी गई है। इससे लोगों की आस्था जुड़ी है। मगर दरिया में गंदगी के कई नाले जुड़े होने से इसका पानी दूषित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दरिया को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कस्बे के नाले से जाने वाली गंदगी को रोका जाए।
विज्ञापन

कस्बे के चंद्रभागा दरिया से जुड़े नाले की गंदगी जाने से पानी दूषित होने पर कई बार लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बावजूद भी नालों पर रोक नहीं लगाई गई। इससे लोगों में रोष है। कस्बे के चांदिया धाट, जियो पोता घाट और हरि मंदिर घाट से कस्बे के नाले से रोज गंदगी दरिया में आ रही है। दरिया से आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को ठेस पहुंच रही है।
समाजसेवी सुमित कुमार ने बताया दरिया में नाले के जुडे़ होने से पानी दूषित हो रहा है। कई लोगों की आस्था दरिया से जुड़ी है। मंगा राम ने बताया चंद्रभागा दरिया का उल्लेख हिंदू ग्रंथों में हुआ है। दूर-दूर से लोग दरिया में पूजा अर्चना करने आते हैं। धार्मिक स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शीघ्र ही कमेटी की तरफ से एक योजना बना कर दरिया से जुड़े नाले बंद किया जाएंगे, जिससे दरिया का पानी दूषित न हो।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें