अखनूर। रविदास अंडर-14 क्रिकेट कप प्रतियोगिता हायर सेकेंडरी में सिंह क्रिकेट क्लब (एससीसी) अखनूर बनाम वेदांत-11 के बीच खेला गया। इसमें एससीसी ने वेदांत-11 को 100 रन से हराया।
इसमें एससीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खिलाड़ियाें ने 25 ओवर में 184/8 रन बनाए, जिसमें अमर कोतवाल ने 59, नीरज कुमार ने 25 और विकास शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया।
वेदांत-11 की गेंदबाजी में दिव्यांश, वेदांत और शोबित ने 2-2 विकेट साझा किए और अमृत को 1 विकेट मिला। वेदांत-11 द्वारा जीत का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी 19 ओवर में मात्र 84/10 रन बनाया, जिसमें आर्यन शर्मा ने 26 और वेदांत ने 15 रन का योगदान दिया। एससीसी से गेंदबाजी में रितेश, पारस सफाया और अमर कोतवाल ने 2-2 विकेट साझा किए। राघव वर्मा, नीरज और अनमोल ने 1-1 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अमर कोतवाल को घोषित किया गया। एससीसी ने वेदांत-11 को 100 रन से हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका देव भगेल और रूपेश कुमार और स्कोरर आकाशो रहे।
प्रतियोगिता सिंह क्रिकेट क्लब अध्यक्ष की देखरेख में हुई।