गंग्याल के बंधु रख क्षेत्र में छापे के दौरान पकड़ी गई थाईलैंड की युवतियां और एसपीओ दलेर को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद गंग्याल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।
गंग्याल के बंधु रख क्षेत्र में छापे के दौरान पकड़ी गई थाईलैंड की युवतियां और एसपीओ दलेर को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद गंग्याल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। आरोपी दलेर सिंह युवतियों को पंजाब से लेकर जम्मू आया था। यहां उनके लिए किराये का घर रखा था।
विज्ञापन
आरोपी से हुई अभी तक की पूछताछ में पता चला कि आरोपी दो महीने पहले पंजाब से इन युवतियों को जम्मू लाया था। उनके पासपोर्ट पंजाब के एक व्यापारी के पास हैं। पंजाब पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया और उनके पासपोर्ट को हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तीनों से आगे की पूछताछ न्यायिक हिरासत में होगी। पुलिस की पूछताछ और जांच इस मामले में संगठित अपराध होने के एंगल पर है। चूंकी दलेर सिंह खुद पुलिस में एसपीओ है, इसलिए जहां उसने युवतियों को रखा था वहां के लोग खुलकर बोलते नहीं थे।
किराये के मकान में लोगों के आने जाने का सिलसिला अचानक बढ़ा था। पुलिस जांच में सामने आया कि दलेर सिंह युवतियों को घर से बाहर नहीं जाने देता था। शाम के समय ही उन्हें बाहर जाने की इजाजत थी, तब उनके साथ वह खुद रहता था। पुलिस एसपीओ और युवतियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि कहां-कहां से लोगों का आना जाना था।