आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी पर हिंसा की आशंका में घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का पहरा है। खासकर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा।
अलगाववादियों पर भी सख्ती रहेगी। इन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही नजरबंद किया जा सकता है। इस बीच वीरवार को रात से घाटी में सोशल मीडिया साइट्स को बंद करने की हिदायत दी गई है। माहौल बिगाड़ने की साजिश के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
आईजी कश्मीर मुनीर अहमद खान की ओर से इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया साइट्स को या तो ब्लाक कर दिया जाए या फिर अपनी सेवाएं बंद कर दें। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।