फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम का गठन: DGP

Wed, 30 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चमलियाल और नगरोटा में आतंकी वारदात की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है। काउंटर इंटेलीजेंस सहित अन्य एजेंसियां दोनों वारदातों की जांच कर रही हैं। रामगढ़ सेक्टर में आतंकी घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी के राजेंद्रा ने ये बातें मीडिया के सवालों के जवाब में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों वारदातों का आपस में क्या कनेक्शन है, इसे लेकर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा। जांच के बाद ही मामला सामने आ सकेगा। सुरंग के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान हमेशा घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। तीन-चार मर्तबा पहले भी सुरंगें मिली हैं।

रामगढ़ सेक्टर में मिली सुरंग को लेकर भी जांच की जा रही है। सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा के सवाल पर डीजीपी ने कहा सिक्योरिटी ऑडिट एक सतत प्रक्रिया है। नगरोटा में आतंकी हमले से पूर्व इलाके की रेकी और छह दिन तक तैयारी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा वे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं कर सकते हैं। किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए थोड़ा समय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें