उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जम्हूरियत, इंसानियत और कश्मीरियत” का नारा दिया था। इंसानियत और कश्मीरियत के लिए जम्हूरियत की ज़रूरत है और जम्हूरियत की मिसाल साफ दिख रही है।
गुपकार अलायंस के भाजपा पर लगाए गए आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि इन चुनावों के दौरान कई बार उन्हें भी किसी जगह जाने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन महबूबा मुफ़्ती को रोका जाता है तो वह लोग ड्रामा शुरू कर देते हैं और आरोप लगाते हैं कि उन्हें रोका जा रहा है।
शाहनवाज ने यह भी कहा कि जहां भी वह गए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम जनता को पहुंचाए गए लाभ से काफी खुश हैं। पूरी घाटी मोदी के नारों से गूंज रही है। उन्होंने कहा कि गुपकार गैंग के लोग सिर्फ अपने लिए जीते हैं लेकिन हम जम्मू-कश्मीर में विकास लाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पार्टी द्वारा भाजपा पर लगाए आरोपों को लेकर शाहनवाज ने कहा कि यह लोकतंत्र है और सबको अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने कहा कि यहां तो डॉ. फारूक कहते हैं कि चीन को बुला लेंगे, महबूबा कहती हैं कि पाकिस्तान से बात करो।