फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट में खास प्रावधान

विज्ञापन
युवा खेल एवं सेवाएं विभाग के आयुकत सचिव बजट पर जानकारी देते हुए
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर को खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट 2025 में के लिए अधिक आवंटन रखा है। सरकार ने 2025 के बजट के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को एक विशिष्ट खेल प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
विज्ञापन

बजट घोषणाओं पर विचार-विमर्श करने और विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा बैठक में आयुक्त सचिव युवा सेवाएं और खेल सरमद हफीज ने कही। बजट घोषणाओं में जम्मू-कश्मीर 75 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। श्रीनगर में डल झील और जम्मू में बसोहली में जल क्रीड़ा के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। राजबाग और खेल गांव नगरोटा में जिम्नास्टिक अकादमी की स्थापना होगी। 8 करोड़ रुपये के बजटीय वित्त पोषण के साथ चार अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमियों की स्थापना की जाएगी। जम्मू और कश्मीर संभागों में एक-एक दो नए युवा छात्रावासों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा, वाईएसएस की विशेष सचिव ज्योति रानी स्लाथिया, वाईएसएस के वित्त निदेशक अशोक कुमार खजूरिया और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें