विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पिछले तीन साल के सर्वश्रेष्ठ विधायकों के नामों की बुधवार को सदन में घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने कहा कि जम्मू में एक समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2012 के लिए पीडीपी के चौधरी जुल्फिकार अली, 2013 के लिए पीडीपी के ही अब्दुल हक खान तथा 2014 के लिए कांग्रेस के जीएम सरूरी को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया।
इसके साथ ही कई विधायकों को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। इसमें वर्ष 2012 के लिए कांग्रेस के जीए मीर व जुगल किशोर तथा पीडीपी के जावेद मुस्तफा मीर और नजीर अहमद गुरेजी के नाम की घोषणा की गई।
इसके साथ ही वर्ष 2013 के लिए भाजपा के सुखनंदन कुमार, कांग्रेस के मो. शरीफ नियाज, पीडीपी के निजामुद्दीन भट तथा निर्दलीय इंजीनियर रशीद और वर्ष 2014 के लिए भाजपा के अशोक खजूरिया, नेकां के आगा सईद रुहुल्लाह तथा पीडीपी के रफी अहमद मीर व सैयद बशारत बुखारी को चयनित किया गया।