जम्मू। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिक और लोगों को वापस लाने के लिए स्पेशल कोविड ट्रेन चलाई जा रही हैं। अब 30 स्पेशल ट्रेनों से 30 हजार 383 लोग प्रदेश वापस लौट चुके हैं। वहीं लखनपुर से विभिन्न वाहनों से 72589 लोगों को वापस लाया गया।
देश के विभिन्न राज्यों से प्रदेश के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन जम्मू और उधपुर रेलवे स्टेशन तक आईं। इन ट्रेनों में आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट कर उन्हें गृह जिलों तक पहुंचाया गया। वहीं लखनपुर से सड़क मार्ग से अभी तक 72 हजार 589 लोग प्रदेश में दाखिल हुए हैं। इन यात्रियों के लिए लखनपुर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए सरकार द्वारा विशेष परिवहन सेवा मुहैया करवाई गई है। सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों का भी कोरोना टेस्ट कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।