पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वेद
- फोटो : File Photo
पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वेद ने रविवार को 1,40,800 रुपयों की राशि मंजूर की है। यह राशि पुलिस 2016-17 के शैक्षणिक वर्ष के लिए इनवार्ड (छात्रों) के पक्ष में केंद्रीय पुलिस शिक्षा निधि से छात्रवृत्तियों को मंजूरी दी गई है। इन छात्रवृत्तियों के पक्ष में वार्ड भी स्वीकृत हुए हैं। इनमें दिवंगत पुलिस अधिकारियों के बच्चों को शामिल किया गया है जो मौजूदा वक्त में पेशेवर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
छात्रवृत्ति पाने वालों में अराफात अहमद और तस्कीन अहमद पुत्र स्वर्गीय हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद, फरजान अहमद पुत्री स्वर्गीय कांस्टेबल मो. आमीन ऋषि, मुलिम फारूक पुत्र स्वर्गीय एसजीसीटी फारूक अहमद, पूजा देवी पुत्री स्वर्गीय कांस्टेबल रोमेश लाल, ताबिश रियाज और बाजिल रियास पुत्र स्वर्गीय कांस्टेबल रियाज अहमद, इरफान अहमद, मोहम्मद आमिर और आदिल फारूक पुत्र स्वर्गीय एसजीसीटी फारूक अहमद खोकर, शुरैम खुर्शीद पुत्र स्वर्गीय एसजीसीटी खुर्शीद अहमद, हारून निशा पुत्री स्वर्गीय कांस्टेबल जलालुद्दीन, जोजिया खुर्शीद और अस्मत खुर्शीद पुत्री स्वर्गीय कांस्टेबल खुर्शीद अहमद, सानिया मंजूर और आलिया मंजूर और तुयैबा मंजूर पुत्री स्वर्गीय एसजीसीटी मोहम्मद मंजूर, नासिर रसूल पुत्र स्वर्गीय एसजीसीटी रसूल, दानिश बशीर और डार साहिल बशीर पुत्र स्वर्गीय कांस्टेबल बशीर अहमद, उमर जावेद भट पुत्र स्वर्गीय कांस्टेबल जावेद अहमद, रजिया अली पुत्र स्वर्गीय एसजीसीटी अली मोहम्मद को चुना गया है।