फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी वैद: घाटी में शांति के लिए पुलिस-सीआरपीएफ में बेहतर तालमेल

Tue, 19 Sep 2017 10:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
डीजीपी डा. एसपी वैद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डीजीपी डा एसपी वैद ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ आतंकवाद और कानून-व्यवस्था की स्थितियों में विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। उनके बीच एक आदर्श तालमेल है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड स्ट्रक्चर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के बीच सहयोग के लिए बहुत लाभकारी साबित हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सीआरपीएफ प्रशिक्षु अधिकारियों के 48वें बैच के बीच बातचीत पर उन्होंने कहा कि पुलिस कम्यूनिटी पार्टनरशिप ऐसी एक पहल है जिसमें पुलिस अधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों के सम्मानित नागरिकों के साथ बैठकों को उनकी समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

यह तंत्र बहुत उपयोगी साबित हुआ है। पुलिस और सीआरपीएफ के बीच सहयोग के संबंध में प्रशिक्षण अधिकारियों को बताया गया कि दोनों फोर्स पिछले कई सालों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से निपटने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की आम समस्याओं जैसे सुरक्षित आवास, बेहतर अस्पताल सुविधाएं पर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने कहा कि डीजी सीआरपीएफ और सीआरपीएफ अकादमी के निदेशक की इस बातचीत को आयोजित करवाने की पहल प्रशंसनीय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें