फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसपी स्मार्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव स्कूल का पुरस्कार

विज्ञापन
इंडियन स्कूल अवार्ड्स के 15वें संस्करण में एसपी स्मार्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव स्कूल का प
विज्ञापन
जम्मू। एसपी स्मार्ट स्कूल को इंडियन स्कूल अवार्ड्स के प्रतिष्ठित 15वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव स्कूल का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार समारोह मुंबई में हुआ।
विज्ञापन

एसपी स्मार्ट स्कूल के अध्यक्ष शिवांग सत्य गुप्ता ने इस उपलब्धि पर स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। सभी नामांकनों में एसपी स्मार्ट स्कूल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव स्कूल चुना गया। हेड ऑपरेशन -महाराष्ट्र हिरेन शाह ने समारोह में एसपी स्मार्ट स्कूलों का प्रतिनिधित्व किया। मीडिया एंकर बरखा दत्त ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इंडियन स्कूल अवार्ड्स उन स्कूलों को मान्यता देता है जो अभूतपूर्व शैक्षिक प्रथाओं को लागू कर, रचनात्मकता और नवीनता के माहौल को बढ़ावा देते हैं। एसपी स्मार्ट स्कूल ने अत्याधुनिक सुविधाओं और छात्र विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें