राज्य कैबिनेट की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को अंतर्र्राष्ट्रीय सीमा और एलएसी के पांच किलोमीटर के दायरे के बाहर सीमांत इलाकों के लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर के लिए भूमि की निशानदेही करने के राज्य कबीना के निर्देशों का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने स्वागत किया है।
सोज का कहना है कि भूमि की निशानदेही के बाद सीमांत इलाकों में सीमा से पांच किलोमीटर के भीतर के दायरे में रहने वाले लोग गोलाबारी या अन्य मुश्किल घड़ी में सुरक्षित शेल्टर में आ पाएंगे।
उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह सीमांत इलाकों के लोगों को आरबीए वर्ग का आरक्षण भी प्रदान करें।