फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों की आवाज सुन दहल जाता है दिल

Sun, 08 Feb 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया सेक्टर में भले ही दस दिनों से पाकिस्तानी गोलाबारी नहीं हुई हो, लेकिन सीमा पार होने वाले धमाकों से भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती ग्रामीणों का दिल दहल जाता है। इन धमाकों की आवाज के बारे में हालांकि सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पाकिस्तानी क्षेत्र में शादी-विवाह को बताते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले छह दिनों से कभी दिन तो कभी रात को धमाकों की आवाज सुनाई देती है। यह आवाज सीमा पार से आती है। हर धमाके की आवाज पर अरनिया सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के लोग सहम जाते हैं।

उन्हें डर होता है कि पाकिस्तानी रेंजर कहीं गोलाबारी तो नहीं कर रहे हैं। हर धमाके के साथ ग्रामीणों के कान खड़े हो जाते हैं। बड़ी बात यह है कि कई धमाके एक साथ होते हैं, लेकिन जब तक धमाकों की आवाज थमती नहीं है तब तक ग्रामीण चौकन्ने ही रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात को भी सीमा पार के गांव चारबा से धमाकों की आवाज सुनी गई। ग्रामीणों को ऐसा लगा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टारों का मुंह खोल दिया है। इस गांव से एक साथ चार धमाकों की आवाज सुनी गई।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में सीमा पार नजदीक के गांवों में पटाखे आदि जलाए जाते हैं। कुछ बड़े पटाखों की आवाज धमाके जैसी होती है। ऐसे में ग्रामीणों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सतर्क जरूर रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें