शहीद जवान को सुरक्षाबलों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
सोपोर आतंकी हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवान को पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने भी शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान जुल्फिकार हसन, एडीजी सीआरपीएफ ने कहा कि जुल्फिकार हसन, एडीजी सीआरपीएफ ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। कुछ लोगों ने एक अफवाह फैलाने की कोशिश की है कि सीआरपीएफ ने उन्हें (एक नागरिक को) वाहन से बाहर निकाला और गोली मार दी। यह पूरी तरह से असत्य है।
एडीजी सीआरपीएफ ने कहा कि आतंकियों द्वारा मस्जिदों का उपयोग करना बेहद निंदनीय है। मस्जिद समितियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि आतंकियों द्वारा इनका इस्तेमाल न होने पाए।
यह भी पढ़ें-
सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान