फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गोलाबारी, बुजुर्ग की सदमे से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात करीब आठ बजे आईबी पर शुरू हुई पाक गोलाबारी रविवार सुबह सात बजे तक चली। अरनिया में गोलाबारी शुरू करने के बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा सेक्टर में भी चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। रिहायशी इलाके भी पाक गोलाबारी की चपेट में आए।
विज्ञापन


इस दौरान तीन लोग जख्मी हो गए। जबकि अला गांव में हुई गोलाबारी के सदमे से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की चिनाज, टेंट गार्ड और पीतल सहित दस चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही पाकिस्तानी रेंजरों ने रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की।

दो शेल गिरे और जोरदार धमाके के साथ फटे

गांव जव्वोवाल में मोर्टार गिरने से सुरजीत कुमार और सोमराज जख्मी हो गए। दोनों को अरनिया प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां से सुरजीत को जीएमसी रेफर कर दिया गया। गोलाबारी में घायल होने से अरनिया के विशाल कुमार को भी जीएमसी रेफर किया गया है।

अला गांव में 82 एमएम के तकरीबन ग्यारह गोले गिरे हैं। इससे मकानों को नुकसान पहुंचा है। 70 वर्षीय कृष्ण लाल (किशन बजारिया) के घर के पास मोर्टार के दो शेल गिरे और जोरदार धमाके के साथ फटे।

गोलाबारी के सदमे से बुजुर्ग की मौत हो गई। यहां हायर सेकेंडरी स्कूल में भी गोले गिरे हैं। तरेवा, चंगिया समेत आसपास के सीमांत गांव भी पाकिस्तानी गोलों की जद में आए। गांव निकोवाल में गोले गिरने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई

आरएस पुरा सेक्टर की चार पोस्टों घराना, नमापिंड, जुगने चक्क, जय कृष्ण को भी पाकिस्तान ने निशाना बनाया है। शनिवार रात 11.30 बजे के करीब इन चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई।

अरनिया में बस स्टैंड के पास दुकानों के पीछे गोले गिरे। यहां सुरेंद्र पाल सिंह की आरा मिल पर गोला गिरने से टिन की छत टूट गई। गोलाबारी के चलते पूरे कसबे में दिन भर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें