फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में सड़क संपर्क कटने के चलते अब किश्तवाड़ में एयरपोर्ट बनेगा सहारा: डॉ.जितेंद्र

Fri, 22 Feb 2019 11:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jitendra Singh - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शीघ्र किश्तवाड़ में उड़ान (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट स्थापित किया जाएगा। मौजूदा समय में हेलीकाप्टर की सुविधा ही उपलब्ध है। एलएएचडीसी लेह के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर गयाल पी वांगयाल के नेतृत्व में आए एक शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में डा. सिंह से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो अन्य स्थानों पर एयरपोर्ट का उड़ान के तहत विस्तार किया जाएगा। इसमें लद्दाख के कारगिल और सियाचिन रीजन के थोइस क्षेत्र में एयरपोर्ट का विस्तार होगा। नुबरा की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है और इसके लिए शीघ्र सिविल एविएशन केंद्रीय मंत्रालय से बात की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में एयरपोर्ट के विस्तार में थोड़ा समय इसलिए लग रहा है क्योंकि रक्षा मंत्रालय से एमओयू के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एयरपोर्ट के विस्तार के काम को शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शिष्टमंडल के सदस्यों ने नुबरा एयरपोर्ट पर जोर दिया। सर्दियों में सड़क संपर्क कट जाने से नुबरा के लोगों के लिए एयरपोर्ट काफी आवश्यक है। डॉ. सिंह ने कहा कि वह सभी मसलों को शीघ्र संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखेंगे और इस पर काम करेंगे। उन्होंने नुबरा एयरपोर्ट के लिए सिविल एविएशन केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें