फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी झूठे, अच्छे दिन दिखाने पर लिया यू टर्न: सोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य पुत्री तवी नदी के तट से हुंकार भरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी तथा भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी झूठे हैं। सौ दिनों में अच्छे दिन दिखाने का वादा करने वाले मोदी अब जनता से किए गए वादों को भूल गए हैं। वादों पर यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन


सब्जबाग दिखाना और वादों से मुकरना भाजपा की पुरानी आदत है। सत्ता हासिल करना ही असली मकसद है। इनका जम्हूरियत से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। वे यहां एमए स्टेडियम में चार जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ और राजोरी के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि रियासत में कांग्रेस की सरकार बनी तो तीनों खित्तों का समान विकास किया जाएगा। खाद सुरक्षा कानून लागू करने के साथ ही दो रीजनल कौंसिल बनाए जाएंगे। रिफ्यूजियों को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे वादे कर रहे हैं जिन्हें पूरा करने का इरादा नहीं

अपने तेवर कड़े करते हुए सोनिया ने कहा कि रियासत के चुनाव के दौरान भाजपा के नेता बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं। ऐसे वादे कर रहे हैं जिन्हें पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी क्या-क्या सपने दिखाए गए थे। लोगों को लगा कि भाजपा आएगी तो जन्नत मिल जाएगी।

सौ दिन में अच्छे दिन दिखाने के वादे अब मोदी भूल गए हैं। न तो काला धन विदेशों से आया और न ही आम जनता को 15 लाख रुपये मिले। अब तो भाजपा के नेता कहने लगे हैं कि काला धन वालों का नाम भी नहीं बताएंगे। इतने पर ही वे नहीं रुकीं।

हमले तेज करते हुए कहा कि यूपीए ने टीबी, कैंसर तथा अन्य बीमारियों की जीवनरक्षक दवाएं सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी, लेकिन अब इसमें भी बदलाव कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना के अधिकार कानून को यूपीए ने लागू किया। लोगों के हाथों में मजबूत हथियार दिया, लेकिन अब इसकी धार भी कुंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

साध्वी निरंजन का बयान शर्मनाक

केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मोदी मंत्रिमंडल की सहयोगी साध्वी निरंजन ज्योति का बयान समाज को बांटने वाला था। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था जो सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं। इसके बाद भी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जो अफसोसजनक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। केंद्र तथा राज्यों में जहां भी कांग्रेस की सरकार रही है खूब विकास किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रो. सैफुद्दीन सोज ने भी संबोधित किया। इसके पहले सोनिया ने घाटी में शांगस विधानसभा में भी चुनावी रैली को संबोधित किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें