फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने 40 बार की चैम्पियन मुंबई को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर ने 40 बार की चैम्पियन मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले रणजी ट्राफी ग्रुप ए के पहले मैच में आज 4 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन


जीत के लिये 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी दिन आज जम्मू कश्मीर को 179 रन बनाने थे जबकि उसके नौ विकेट शेष थे। लंच के बाद जम्मू कश्मीर ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के स्टार जम्मू-कश्मीर के एसपी खजूरिया रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक व दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा।

रणजी ट्राफी ग्रुप ए  के पहले मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (57) के अर्धशतक के दम पर सिमटने से पहले 236 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने ओपनर एसपी खजूरिया (107) के बेहतरीन शतक और इयन देव सिंह के 70 रनों की पारी के दम पर सिमटने से पहले 254 रन बनाए।

शुभम खजूरिया रहे मैच के हीरो

पहली पारी में शतक लगाने वाले शुभम खजूरिया ने तीसरे विकेट के लिये 52 रन जोड़े । इयान सिंह ( 30 ) को विशाल दाभोलकर ने पवेलियन भेजा । वहीं खजूरिया 140 गेंद में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर इकबाल अब्दुल्ला को रिटर्न कैच देकर लौटे।

दूसरी पारी में एक बार फिर मुंबई के स्टार ख‌िलाड़ी सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला और उन्होंने शतक ठोक द‌िया। सूर्यकुमार ने 115 रनों की शानदार पारी खेली जिसके दम पर मुंबई ने दूसरी पारी में 254 रन बनाए। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की ओर से राम दयाल ने 5 और उमर नजीर मीर ने 4 विकेट झटके।

237 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी दूसरी पारी में एक बार फिर ओपनर एसपी खजूरिया ने कमाल क‌िया और उनकी 78 रनों की पारी खेली। 6 विकेट खोते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने यादगार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

जीत क्या बोले उमर

टूर्नामेंट के 80 साल के इतिहास में दोनों टीमों के इस पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद रसूल ने कहा , 'मुंबई को मुंबई में हराना बड़ी उपलब्धि है।

पिछले दो-तीन साल में हमारा ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हमें कहा जाता था कि एलीट डिवीजन में खेलना अलग है और अब हमारे पास उस सवाल का जवाब है।'

उमर अब्दुल्ला ने  जम्मू और कश्मीर की टीम की जीत पर ट्वीट किया, 'बहुत खूब!  जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम. वानखेडे स्टेडियम में मुंबई को हराया।'
Well done to the J&K cricket team, beat Mumbai at the Wankhede stadium.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 10, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें